कोटद्वार : एक बार फिर उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बसों की सीट घर बैठे ही आरक्षित की जा सकेगी। हालही में दिल्ली में बीएस-4 बसों का प्रवेश रोक दिए जाने के कारण कई रोडवेज डिपो से ऑनलाइन बुकिंग की सेवा बंद कर दी गई थी, जिसमें कोटद्वार की बसें भी शामिल थी। कुछ समय पहले तक इन बसों में ऑनलाइन सीट आरक्षित की जाती थी। लेकिन 15 नवंबर को दिल्ली सरकार के बीएस-4 बसों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद इन बसों में ऑनलाइन बुकिंग बंद कर अन्य रूट पर लगाया गया था। वही अब बीएस-4 बसों के दिल्ली पहुंचने पर लगी रोक हटने के बाद फिर से इन बसों में पहले की तरह ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा पौड़ी-दिल्ली एवं कोटद्वार-चंडीगढ़ में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा जारी है। उत्तराखंड परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.gov.in पर यात्री घर बैठे ही अपनी सीट बुक कर सकते हैं। कोटद्वार से चलने वाली चारों बसों में 48 में से 38 सीटें ऑनलाइन बुक की जाती हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी