देहरादून : IMA की पासिंग आउट परेड (POP) संपन्न हो गई है। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने परेड की सलामी ली। आज देश को 456 युवा अफसर मिल गए हैं। इसके साथ ही आज शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। IPM की POP संपन्न हो गई है। POP की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली परेड की सलामी बतौर रिव्यूइंग आफिसर नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। परेड में आज कुल देश विदेश के 491 कैडेट पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड में 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले हैं। जबकि 35 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। इसके साथ ही आज भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश की सेना के साथ ही विदेश की सेनाओं को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है।


More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा