देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और सम्मान को प्रदर्शित करता है। देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सैनिक हमेशा तत्परता के साथ अपना योगदान देते है जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों द्वारा किए गए सर्वाेच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..