लैंसडाउन : एक टूरिस्ट और गाइड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि एक हफ्ता पहले नवदीप पवार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी रावली कला थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद द्वारा कोतवाली लैंसडाउन पर तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ टिप एंड टॉप लैंसडाउन घूमने आया था। इसी बीच उसके द्वारा फोन पर अपने ड्राइवर से बात की जा रही थी जिस दौरान उसके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए। जिसको लेकर ऋषभ कुमार जो लैंसडाउन में टूरिस्ट गाइड का काम करता है उसके द्वारा नवदीप पंवार व उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट की गई। जिसमें उसकी बाएं हाथ की उंगली में फैक्चर हो गया, तहरीर के आधार पर धारा 115(2)/117(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना प्रचलित है।

More Stories
आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका : ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों में एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन