गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित किये जाने पर नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में आपत्ति दर्ज करते हुए गुरूवार को जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन निदेशक शहरी विकास विभाग को भेज कर इस सीट को ओबीसी के लिए आरक्षति किये जाने की मांग की है।
शहरी विकास विभाग को भेजे गये ज्ञापन में नगर पंचायत क्षेत्र के प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, जय शंकर, भुवन चंद्र का कहना है कि थराली नगर पंचायत क्षेत्र में ओबीसी मतदाता बाहुल्य है ऐसे में इस सीट को ओबीसी के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा न करते हुए सीट को सामान्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी ओर से अपनी आपत्ति दर्ज की गई है ताकि इस सीट को ओबीसी के लिए आरक्षित किया जा सके।

More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा