बहादराबाद : विकासखंड कार्यालय बहादराबाद में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर 2024 अभियान के रूप में 19 दिसम्बर 2024 को बहुउद्देशीय शिविर /कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टाल लगाते हुए संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में विकासखंड के जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 10 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिसमें 03 शिकायतें उरेडा विभाग, 02 राजस्व विभाग, 01 जल संस्थान, 2 लोक निर्माण विभाग, 01 शिक्षा विभाग एवं 01 ग्राम्य विकास से संबंधित प्राप्त हुई। उरेडा विभाग से संदीप कुमार, परियोजना अधिकारी, पशुपालन से चुनराज सिंह फार्मेसी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से शालिनी बलोदी, सयन सिंह ,उद्यान विभाग से मदनलाल उद्यान सहायक, कृषि विभाग से सुमित कुमार सैनी, सहायक कृषि अधिकारी, खाद्य आपूर्ति से मृत्युंजय, अर्जुन सिंह प्रभारी सहायक निदेशक रेशम विभाग आदि विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।





More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत