भगवानपुर/हरिद्वार : तहसील प्रांगण में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार दयाराम, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ ज्ञानेंद्र सिंह, ने शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर के दौरान तहसीलदार द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी, जिसमें मौके पर 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें पांच लोगों ने अभी तक पीएम आवास ने मिलने की शिकायत की, तथा कुछ लोगों ने चकरोड की पैमाइश, अतिक्रमण, जल भराव, तथा ऊर्जा निगम से संबंधित शिकायत आईं । जिसमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, 16 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर 10 दिन के अंतराल पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में आंगनवाड़ी ,पशु चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग, ऊर्जा निगम, वन विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, के कर्मचारियों ने लोगों को अलग-अलग जानकारियां दी। जल निगम के अधिकारियों ने आम जन को अपने विभाग की जानकारियां दी। इस दौरान दिनेश कुमार, तुलाराम, पूनम सैनी, अभिमन्यु ठाकुर, राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।




More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी