-हीमोग्लोबिन जांच में अब तक 27 छात्राएं मिली एनीमिया ग्रसित
गोपेश्वर (चमोली)। जिला प्रशासन की ओर से बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर नई पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी के निर्देश पर एनीमिया की पहचान के लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूली स्तर पर शिविर लगाकर छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है। अब तक गोपेश्वर के तीन स्कूलों में की गई जांच में 27 बालिकाओं में खून की कमी मिली है। जिनकों आवश्यक दवा के साथ उपचार की सुविधा दी जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ में रक्त जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में 240 छात्राओं के रक्त की जांच की गई। जिनमें से 27 छात्राओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा न्यूनतम स्तर आठ से भी कम पाई गई है।
जिलाधिकारी ने कम उम्र की बालिकाओं में मिल रही खून की कमी पर चिंता जाहिर करते हुए बाल विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को समन्वय स्थापित कर हिमोग्लोबिन की कमी वाली छात्राओं को आवश्यक दवा और न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनपद के सभी विकास खंडों में बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बालिकाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर आठ या इससे कम है, उन छात्राओं को दवा के साथ आवश्यक उपचार, पोषण सामग्री देकर उनको स्वस्थ बनाया जाए।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन