कोटद्वार। कोटद्वार तहसील क्षेत्र के पौखाल क्षेत्र में मालन नदी में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्राप्त हो रही थी. जिस पर उप जिलाधिकारी ने टीम गठित कर मौके पर दो वाहनों को अवैध खनन में लिफ्त दबोच लिया, जिन्हें तहसील लाकर सीज कर दिया. तहसील से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK04 CB 2741, UK15 CA 5252 पौखल क्षेत्र की मालन नदी से खनन सामग्री लेकर सड़क की ओर आ रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और खनन के जरूरी कागजात मांगे गए पर लेकिन उनके द्वारा नहीं दिखाया गया. जिसके बाद दोनों वाहनों को तहसील परिसर में खड़ा कर दिया गया और उनकी चालानी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी महोदय को सौंप दी गई है. टीम में मनहोर सिंह नेगी कानूनगो सहित प्रशांत जोशी मौजूद रहे.

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी