चमोली। निकाय चुनावों के मद्देनजर समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पादित करने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। जो कि निर्वाचन की समाप्ति तक रहेगी। निर्वाचन अवधि में कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। और यदि कोई अधिकारी अवकाश पर हो तो अबिलम्ब अपनी उपस्थिति अपने मुख्यालय में देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्वाचन अवधि में बिना उनके पूर्वानुमति के किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी