देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने का अनुरोध किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने माननीय राज्यपाल से इस विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया एवं वर्तमान में मतदाता जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया । इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी