कोटद्वार : नगर निगम कोटद्वार के वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी विवेक अग्रवाल ने आज रविवार को कोटद्वार तहसील में नामांकन का पर्चा भरा। कोटद्वार तहसील में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल ने नगर निगम के वार्ड नंबर 11 से नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अपने प्रत्याशियों को लेकर खासा उत्साह था।
पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल ने भी वार्ड नंबर 11 से नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। विवेक अग्रवाल नगर पालिका के कार्यकाल में वर्ष 2011 से 2016 तक वार्ड नंबर चार से सभासद रह चुके हैं। उस समय पालिका होने के कारण इस वार्ड का नंबर था। नामांकन के दौरान पार्षद पद प्रत्याशी विवेक अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। नगर पालिका के कार्यकाल में सभासद रहते हुए भी उन्होंने जनता से जुड़े कई कार्यों को कराया। साथ ही वार्ड में विकास कार्य करवाए।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। विवेक अग्रवाल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ दवा का व्यापार भी करते हैं। व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना, जनता की समस्याओं का निराकरण कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वार्ड नंबर 11 की जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
More Stories
नगर पालिका परिषद रामनगर की अनोखी पहल बनी देश के लिए मिसाल, किचन वेस्ट से गौ माताओं का पोषण …………
हाईकोर्ट की सख्ती : देहरादून नगर निगम में होर्डिंग-यूनिपोल घोटाले की होगी जांच, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की याचिका पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
लोक निर्माण विभाग ने मानसून में लगाई कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, अधिकारियों को क्षेत्र में रहना अनिवार्य