पौड़ी । जनपद के तहसील पौड़ी क्षेत्रातंर्गत पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर बीते 12 जनवरी को ग्राम क्यार्क के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में चालक व परिचालक सहित 28 लोग सवार थे, जिसमें 06 लोगों की मृत्यु व 22 लोग घायल हुए थे। इसको लेकर आम जनमानस की शिकायत है कि सार्वजनिक वाहनों की फिटनेस सही नहीं होने के कारण वाहन दुर्घटना के कारण बन रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आम जनमानस की शिकायत पर जनपद के अंतर्गत संचालित परिवहन निगम, जीएमओयूलि, गढ़वाल मंडल जिला सहकारी समिति, यूजर्स व अन्य सभी सार्वजनिक वाहनों के फिटनेश व अन्य की भौतिक सत्यापन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी व कोटद्वार को नामित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी सार्वजनिक वाहनों के फिटनेस आदि की भौतिक सत्यापन करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान