कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में एक नर हाथी की मौत की खबर से प्रभाग में हड़कम मच गया… आनन-फानन में डीएफओ मय फोर्स मौके पर पहुँचे, हाथी के दोनों दांत सुरक्षित देख विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली. हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर दफना दिया….
जानकारी के मुताबिक लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज की खोह बीट में नदी तट पर एक हाथी की मौत की खबर वन विभाग को लगी..वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर हाथी के शव को कब्जे में लिया… और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी. बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशों पर दो डॉक्टरों ने हाथी का पोस्टमॉर्टम किया और उसे दफना दिया. गनीमत रही कि हाथी के दोनों दांत सुरक्षित रहे. वन विभाग के मुताबिक नर हाथी की उम्र 18 से 20 वर्ष लगभग आंकी गयी वही हाथी की मौत आपसी संघर्ष से होना बताया जा रहा है क्योंकि की हाथी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए. हाथी के मौत के स्पष्ट कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा.

More Stories
भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण, डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का फोकस
भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत