हरिद्वार। उत्तराखंड की धारी देवी एवं नागराजा की पवित्र देवडोली कल हरिद्वार में विश्राम के बाद ब्रह्मकुण्ड हरकी पैड़ी पर स्नान करने हेतु पहुंची। जहां हरकी पैड़ी पहुंचने पर गढ़वाली पंडा माया राम, उमाशंकर वशिष्ठ, अभिषेक वशिष्ठ ने देवडोली को स्नान व पूजन का कार्य वैदिक विधान से सम्पन्न कराया। इस मौके पर देव डोली का स्वागत गंगा सभा के वीरेंद्र कौशिक, मोहित गोस्वामी, सचिन कौशिक, अभिषेक श्रीकुंज, सिद्धार्थ त्रिपाठी आदि पुरोहितो द्वारा किया गया। ढ़ोल दमाऊ, मशक बीन, रणसिंघे की गूंज के बीच देवडोली के साथ गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रमोद डोभाल, देवेंद्र कोठियाल सहित सैकड़ो भक्तो ने माँ धारी देवी एवं नागराजा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर