कोटद्वार : जिलाधिकारी गढ़वाल आशीष चौहान के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार ज्योति शंकर मिश्रा की टीम ने सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें टीम ने 50 वाहनों के चालान किये और 05 वाहनों को सीज किया। जिसमें बिना हेल्मेट वाहन चलाने वाले 16, बिना सीट बेल्ट-08 तथा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य नियमों को देखते हुए चालान किए गए। अभियान में ARTO कोटद्वार ज्योति शंकर मिश्रा, परिवहन कर अधिकारी सचल दल कोटद्वार जयंत वशिष्ठ ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर बाईक स्ववाइड, प्रवर्तन दल, सचल दल के कर्मचारी सम्मिलित रहे।

More Stories
होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त