देहरादून : भारतीय रिज़र्व बैंक देहरादून के कार्यालय परिसर में 26 जनवरी 2025 को गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरविंद कुमार, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून ने राष्ट्रीय ध्वज़ फहरा कर किया। क्षेत्रीय निदेशक ने अपने सम्बोधन में देश के संविधान और उसकी महत्ता के बारे में बताया , जिसके कारण देश में एक तंत्र (प्रणाली) स्थापित हो सका और देश के नागरिकों के हितों की रक्षा संभव हो पाई। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हालांकि हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायपालिका है, फिर भी हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रण लेना होगा कि हम दूसरे लोगों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करें। इस अवसर पर देशप्रेम से परिपूर्ण एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समारोह स्थल व कार्यालय भवन को तिरंगे रंग की रौशनी से सजाया गया था। समारोह के दौरान बैंकिंग लोकपाल मनीष पराशर, वरिष्ठ अधिकारी नीता बेहरामफ्राम आदि भी मौजूद रहीं।

More Stories
बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां