पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
बुधवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकतर बैठकों में प्रतिभाग नहीं करने व सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबे समय से शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर तहसीलदार कोटद्वार व उरेडा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जबकि तकनीकी शिक्षा के संयुक्त निदेशक द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी, नगर निगम कोटद्वार व श्रीनगर को नोटिस जारी करने को कहा।
जिलाधिकारी ने लंबे समय से सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि तत्काल समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। चौबट्टाखाल क्षेत्रांतर्गत सोलर लाइट सही नहीं लगाये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार चौबट्टाखाल को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होंने फोन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों की जानकारी भी ली और भरोसा दिलाया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
सीएम हेल्पलाइन में एल-1 स्तर पर 316 व एल-2 में 46, जबकि 36 दिन पुरानी 73 शिकायतें दर्ज हैं। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके रॉय, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रीना बिष्ट, बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला पूर्ति अधिकारी वरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

More Stories
Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day
चीनी के बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान; स्टॉक एवं बिक्री अभिलेखों की गहन जांच
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी – सीएम