गोपेश्वर (चमोली)। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर रविवार को चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात पंचांग गणना के आधार पर भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के कपाट खुलने की तिथि तय कर ली गई है। जिसके तहत 18 मई को भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के कपाट यात्राकाल के लिए खोले जाएंगे।
कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ जी की चल विग्रह को 14 मई को गर्भगृह से मन्दिर परिसर में आम भक्तों के दर्शनार्थ विराजमान होगी। जिसके पश्चात 16 मई को भगवान रुद्रनाथ जी की डोली रुद्रनाथ मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी और 18 मई को प्रातः चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में मन्दिर के कपाट भक्तों के लिए दर्शनों के लिए खोल दिए जायेंगे। इस वर्ष भगवान रूद्रनाथ पुजारी के रूप में सुनील तिवारी को नियुक्त किया गया है। पंचांग गणना के अवसर पर आशुतोष भट्ट, धीरेंद्र भट्ट, अमित सिंह, बंशीधर भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास