देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के हेल्थ एंड हाइजीन स्पॉन्सर पी सेफ ने महिला खिलाड़ियों के लिए एक खास पहल की है। कंपनी ने “पॉवर क्वीन” नामक एक कम्युनिटी बनाई है, जो महिला खिलाड़ियों को पीरियड के दौरान खेल खेलने के लिए सशक्त और प्रेरित करती है।
पी सेफ का यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पहल के तहत, पावर क्वीन कैंपेन में पंजीकरण कराने वाली खिलाड़ियों को पावर क्वीन बैज, पॉप सॉकेट्स, की-रिंग और बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स जैसी गुडीज़ दी जा रही हैं।
इसके अलावा, महिला खिलाड़ियों को उनके वेलकम किट्स में भी बायोडिग्रेडेबल मेंस्ट्रुअल केयर प्रोडक्ट्स प्रदान किए गए हैं। पी सेफ के इस कदम को खेलों में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री