चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को जिला कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार कार्यालय के साथ ही लॉकर रूम, रिकार्ड रुम और दस्तावेजों का निरीक्षण कर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने इस दौरान कोषागार के रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कोषागार का निरीक्षण कर लॉकर रूम का निरीक्षण कर दो तालक पंजिका का मिलान करने के साथ ही दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर रिकार्ड रूम को व्यवस्थित करने के लिए कक्ष निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और भवन में किए जाने वाले सुधारीकरण कार्य की कार्य योजना तैयार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहाँ, कोषाधिकारी पंकज श्रीवास्तव, सहायक कोषाधिकारी सुरेंद्र वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।





More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री