देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुरुवार को हर्रावाला स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत पत्रकार के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने मंजुल मांजिला के परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मंजुल मांजिला पत्रकारिता जगत का एक महत्वपूर्ण नाम थे, जिनकी लेखनी ने समाज को दिशा देने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री धामी ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देश दिए कि दिवंगत पत्रकार के परिवार को हरसंभव सहायता दी जाए और प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री