- सीमाएँ केवल मन में होती हैं – सच्ची लगन, मेहनत और दृढ़ विश्वास से ऐसी कोई बाधा नहीं जिसको पार ना किया जा सके।”
- “असली जीत ट्रॉफी में नहीं, बल्कि अपने संशय और डर को पराजित करने में होती है।”
ऋषिकेश : उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने आज स्पेशल बच्चों के प्रोत्साहन हेतु ज्योति स्पेशल स्कूल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित “स्पेशल स्कूल्स स्पोर्ट्स मीट-2025” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 13 विशेष विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। पुलिस महानिदेशक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
पुलिस महानिदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे वास्तव में हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है, इन विशेष बच्चों ने खेलों के माध्यम से अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि “जो माता-पिता और शिक्षक इन बच्चों के विकास के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं, वे ही समाज के असली नायक हैं।” इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद और समाजसेवी उपस्थिति रहे।


More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री