कोटद्वार : कौड़िया यूपी बोर्डर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल कल शनिवार को पुलिस द्वारा कोटद्वार में बिना फिटनेस के पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलियों को ट्रैफिक पुलिस के ऑफिस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान डिवाइडर की एक साइड से ट्रैक्टर ट्रॉली गुजर रहीं थीं। तभी रोड से गुजर रही एक कार के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके बाद ट्रॉली की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील