गोपेश्वर (चमोली)। एलपीजी गैस को लेकर लोगों में मची अफरा तफरी के बीच लोग एक सिलेंडर पाने को लेकर घंटों लाइन में खड़े रहने को विवश होते जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर ईरान-इजराइल युद्ध के चलते एलपीजी गैस और ईंधन के संकट की बातें जोरदार ढंग से फैल रही है। हालांकि सरकार से लेकर प्रशासन तक इस तरह के संकट की बात को लगातार नकार रहा है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गैस सिलेंडरों की जमाखोरी के विरूद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद रसोई गैस को लेकर लोगों में चिंता और भय सताने लगा है।
शनिवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के नये बस स्टेशन पर गैस वितरण होना था। तड़के वाहन भी नहीं पहुंच पाया था कि लोग कतार में लग गए। करीब दो-ढ़ाई घंटे तक लोग कतार में खड़े रह कर एक अदद गैस सिलेंडर पाने में सफल रहे। गैस सिलेंडर मिलते ही लोगों के चेहरे पर गजब की रौनक देखने को मिली। घरों में खाली सिलेंडरों को भरने के लिए लोगों में अफरा तफरी मची है। इसी के चलते लोग किसी तरह खाली सिलेंडरों को भरने से नहीं चूक रहे हैं। आगे भी अब जबकि शादियां सिर पर है तो लोगों के सामने रसोई गैस सिलेंडरों का अभी से जुगाड़ करना चुनौती बन गई। तमाम परिवार शादी को लेकर अभी से चिंता पड़ते देखे जा रहे हैंै। लोगों के घरों में खाली सिलेंडर न होने से भी और समस्या आ खड़ी हो गई है। अब देखना यह है कि गैस को लेकर चल रही चिंता कब दूर होती है।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर