बिजनौर : उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के चांदपुर मार्ग पर बेल्जियम की एग्रिस्टो कंपनी की नई यूनिट बनेगी। इसकी नींव रखने के लिए वहां की राजकुमारी एस्ट्रिड 65 प्रतिनिधियों के साथ दो मार्च को बिजनौर पहुंचेंगी। उनके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी संभावना है। इस दौरे को देखते पुलिस, प्रशासन अलर्ट हो गया है।
इसको लेकर एसपी सिटी ने अधिकारियों के साथ एग्रिस्टो कंपनी स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हीमपुर दीपा क्षेत्र में एग्रिस्टो कंपनी की दूसरी यूनिट लगनी है। इस यूनिट के लिए दो मार्च को भूमि पूजन होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेल्जियम के राजा के प्रतिनिधि के रूप में वहां की राजकुमारी एस्ट्रिड आएंगी। उनके साथ 65 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इनमें बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत वहां की सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दिन यहां पहुंच सकते हैं। इस कंपनी ने वर्ष 2022 में जिले में उत्पादन शुरू किया था। यहां के उत्पाद विदेशों को भी निर्यात किए जाते हैं। कंपनी करीब 750 करोड़ की लागत से फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की यूनिट लगा रही है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बेल्जियम की राजकुमारी और प्रतिनिधि आ रहे हैं जिनको लेकर प्रशासन की टीम ने निरीक्षण किया है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन