गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती माणा क्षेत्र में हुए भारी हिमस्खलन से यहां कार्यरत बीआरओ के ठेकेदार के 57 मजदूरों की दबने की सूचना है। जिसमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि बाकी मजदूरों की खोजबीन चल रही है। हनुमान चट्टी से आगे भारी बर्फवारी के कारण रेश्क्यू टीम को आगे जाने में दिक्कते आ रही है। सेना से भी इसकी मदद ली जा रही है।
जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव और माणा पास के मध्य सीमा सड़क संगठन के समीप हिमस्खलन की सूचना मिली है। यहां सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने वाले 57 मजदूरों के घटना स्थल के समीप होने की जानकारी मिली है। अभी तक घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति की जानकारी नहीं मिली है। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। जिलाधिकारी की ओर आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..