चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि अभी तक 55 में से 50 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है जिसमें 04 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 05 मजदूर अभी भी मिसिंग हैं जिनकी खोजबीन आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। आशा करते हैं कि जल्दी वो 05 लोग मिल जाएंगे। रेस्क्यू किए गए 50 मजदूरों में से 24 मजदूरों को हैली से ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनका आर्मी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी मजदूरों का बद्रीनाथ आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया कि अभी बद्रीनाथ हेलीपैड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। कल सुबह हेलीपैड की बर्फ साफ होने के बाद बाकी मजदूरों को भी ज्योर्तिमठ लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने आर्मी हास्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं आर्मी हास्पिटल में गम्भीर रूप से घायल 01 मजदूर अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग पिथौरागढ़ को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।





More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी