देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में 3 मार्च को आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे जान-माल और पशुधन को नुकसान होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, बिजली गिरने से अलग-थलग स्थानों पर संपत्ति, मनुष्यों और मवेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
सावधानी के उपाय:
- खुले खेतों में रखी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें और प्लग हटा दें।
- मवेशियों को आंधी-तूफान के दौरान बाहर न बांधें।
- सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में शरण लें, पेड़ों के नीचे या खुले में न खड़े हों।
- वाहन को सुरक्षित पार्किंग में रखें।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए और आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी चाहिए।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार