रुद्रप्रयाग : एलपीजी उपभोक्ताओं से घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार, गैस एजेंसियों को निर्धारित मूल्य पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपभोक्ताओं को सिलेंडर की होम डिलीवरी करनी होगी। यदि कोई उपभोक्ता स्वयं गैस गोदाम से सिलेंडर लेता है, तो उसे कैश एंड कैरी के तहत अनिवार्य रूप से छूट प्रदान की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कार्यालय अथवा जिला पूर्ति अधिकारी, रुद्रप्रयाग के कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।

More Stories
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न