रुद्रप्रयाग : आयुक्त खाद्य सरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देश के कम में होली त्योहार के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग में खाद्य खुरक्षा विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाकर गिठाई, बेकरियों तथा रिटेल दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत रुद्रप्रयाग मार्केट, तिलवाडा, रतूड़ा, अगस्त्यमुनि जखोली तथा ऊखीमठ क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 खाध प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2005 के के मानकों के उल्लंघन पर सुधार, नोटिस जारी किये गये तथा संदेह के आधार पर दो दूध के खाछ नमूने तथा एक-एक खुला बेसन, मेरा, गुजिया, मावा, बेसन लड्डू, पेठग मिठाई तथा मावा बर्फी के नमूने एकत्रित कर राज्य रखाध्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर प्रेषित किये गये हैं।
अभिहित अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यगही की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता परक खाद्य क्रय-विक्रय करने, अत्यधिक रंगीन तथा कालातीत खाघ- सामग्री का उपयोग अपने उत्पादों में न करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि विगत त्यौहारी सीजन में भरा गया साबूदाना का नमूना प्रयोगशाला जाँच में अधोमानक पाया गया। उक्त साबूदाना विक्रेता खाद्य कारोबारकर्त्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा-46(4) के अन्तर्गत कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग से सतवीर रावत आदि शामिल रहे ।




More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए आंखों की पूरी देखभाल की जरूरत पर दिया जोर
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन