पौड़ी : समान नागरिक संहिता पोर्टल पर शादीशुदा कार्मिकों के पंजीकरण की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने सभी विभागध्यक्षों को निर्देश दिये कि अधीनस्थ सभी शादीशुदा कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल पर प्राथमिकता के आधार पर पंजीकरण करवाना सनिश्चित करें।
पंजीकरण में उपजिलाधिकारियों व पुलिस विभाग की धीमी प्रगति पर चेतावनी जबकि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई पौड़ी, कृषि विभाग व होमगार्ड विभाग के अधिकारियों की सुस्ती पर माह मार्च का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने यूसीसी पर पंजीकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायत विकास अधिकरियों को मुख्य भूमिका में रहने के निर्देश दिये है। वन व चिकित्सा विभाग की प्रगति को दखते हुए उन्होने सम्बंधित अधिकारियों के रोके गये वेतन को आहरित करने के निर्देश दिये हैं।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पारुल गोयल, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
उत्तरकाशी : हीट वेव और डेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला चिकित्सालय से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक बनाए जा रहे विशेष वार्ड, उपचार और बचाव के लिए व्यापक तैयारियां
हिमाचल और उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, कार्यप्रणाली पर हुई विस्तृत चर्चा
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये