कोटद्वार : शहर में पार्षद पति को कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता सचिन कुमार की तहरीर के आधार पर पार्षद पति आसाराम को गिरफ्तार किया है। अवर अभियंता सचिन कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आम पड़ाव कोटद्वार में जीनियस कंपनी के कर्मचारियों की ओर से पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे। तभी पार्षद पति आसाराम और 10-15 अन्य लोग जिनमें शुभम गौड़, वसीम, सुहेल, अनिरुद्ध कुमार शामिल थे, इन सभी के द्वारा कर्मचारियों से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों को उन्होंने बंधक भी बना लिया साथ ही विभागीय कार्य को भी बाधित किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि संबंधित धाराओं में पार्षद पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां