कोटद्वार : दुगड्डा बाजार में व्यापारी के साथ हुई मारपीट के मामले में आज सोमवार को व्यापार मंडल दुगड्डा ने आंशिक रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया है। तीन दिन पहले होली की शाम दुगड्डा में हुई मारपीट की घटना को लेकर व्यापारियों की ओर से एक बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश डबराल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की थी। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यापारियों से सोमवार को दुकानें बंद करने की बात कही। जिस पर व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 17 मार्च को समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 11 बजे तक बंद रखे जाएंगे।

More Stories
बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां