कोटद्वार : कोटद्वार विधानसभा की घमंडपुर निवासी सरिता नेगी ने स्कवे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर क्षेत्र का बढ़ाया मान ।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सरिता नेगी, पुत्र बधु हो लाल सिंह, (पूर्व सैनिक) ने राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024-25 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर उनके आवास में जाकर भेंट की और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बताया सरिता नेगी द्वारा कोटद्वार का मान के साथ पूरे भारत में मान बढ़ाया है ।
सरिता ने इससे पहले भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें युवा मामले और खेल मंत्रालय के द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार देश के प्रतिभा शाली युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनका चयन भारत की ओर से अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता कोरिया के लिए भी हुआ है
एक पूर्व सैनिक पुत्र वधु होने के लिए यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि एक महिला अपनी घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही है। इसके लिए लाल सिंह जी (पूर्व सैनिक) के परिवार को भी आभार जिन्होंने उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया है।



More Stories
वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील