टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को द्वितीय राज्य स्तरीय ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। जिला फुटबॉल संघ, टिहरी गढ़वाल द्वारा बोराडी स्टेडियम नई टिहरी में पुरानी टिहरी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की स्मृति में पाँच दिवसीय द्वितीय राज्य स्तरीय ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए फुटबॉल को किक करते हुए प्रथम फुटबॉल मैच का शुभारम्भ किया, जो आरएफसी टिहरी और बाला जी देहरादून के बीच खेला जा रहा है। जिलाधिकारी ने बच्चो को खेल संस्कृति को विकसित करने और एक स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने को कहा।
कोच देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीम प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें 8 टीम उत्तराखंड और 8 टीम अन्य राज्यों यथा चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली आदि की है। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ टिहरी के अध्यक्ष संजय उनियाल, सचिव देवेंद्र सिंह राणा, नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस आशा रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित नागरिक मंच, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग किशोरी लाल चमोली, कमल, अवंतिका भंडारी आदि उपस्थित रहे।







More Stories
एबीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत