देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने चमोली जिले के जिला आबकारी अधिकारी/सहायक आबकारी आयुक्त दुर्गेश त्रिपाठी को स्वास्थ्य कारणों के चलते कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति की अवधि तक आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 चमोली के अराधना रावत को जिला आबकारी अधिकारी/सहायक आबकारी आयुक्त, चमोली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस संबंध में आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड के कार्यालय से आदेश संख्या 247/आ०आ०यू०-एस०टी०ओ०/अतिनियम/स०आ०आ०/2024-25 जारी किया गया। आदेश के तहत त्रिपाठी को देहरादून स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रति आबकारी सहायक सचिव, उत्तराखंड शासन, चमोली जिला अधिकारी, अपर आबकारी आयुक्त प्रशासन, तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग