थराली (चमोली )। चमोली जिले के थराली किपस खंड के कोटडीप-थराली मोटर मार्ग पर कोटदीप के समीप शुक्रवार की सांय को एक मोटर साइकिल डिस्कवर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए थराली चिकित्सालय में लाया गया जहां पति की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थराली विकास खंड के कोटडीप-थराली मोटर मार्ग पर कोटदीप के समीप वाहन मोटर साइकिल डिस्कवर अनियंत्रित होकर रोड से करीब 10-15 मीटर नीचे खाई में गिर गई, जिसमें सवार दीपक जोशी पुत्र केदारदत जोशी निवासी ग्राम नैल कुलसारी उम्र 29 वर्ष, उनकी पत्नी मोनिका देवी उम्र 22 वर्ष सवार थे। दीपक जोशी के सिर, पैर, पीठ में गंभीर चोट लग गई तथा उपचार के दौरान चिकित्सालय में उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया कि मृतक दीपक जोशी भारतीय सेना में सेवारत थे। पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के यूनिट को भी उचित माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन