पिथौरागढ़/देहरादून : उत्तराखंड के दूरस्थ जिला पिथौरागढ़ के कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में लगी मानकों की चौपाल विकासखंड कनालीछीना के आदर्श मत्स्य ग्राम डूंगरी में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा मानकों पर आधारित चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के निर्देशक सौरभ तिवारी, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया एवं मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
चौपाल में ग्रामीण क्षेत्रों में मानकों की उपयोगिता विषय पर संवाद किया गया। मानकों के द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में किस प्रकार से सुधर जा सकता है । दैनिक उपभोग में गुणवत्ता पूर्ण की वस्तुओं को क्रय करने की अपील ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गयी । कार्यक्रम में डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोरा सहित विकासखंड के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे । सौरव तिवारी ने ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे रोजगार के प्रयासों की बहुत प्रशंसा की कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पिथौरागढ़ जिले के रिसोर्स पर्सन दीपक जोशी ग्राम डूंगरी से पूर्व सैनिक हेमराज बिष्ट दीवान सिंह बिष्ट सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन