रुड़की : रुड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन तलाक देने के बाद एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार को महिला का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है और जांच जारी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी बेटी साजिया की शादी नौ साल पहले खुशनूद निवासी सफरपुर से हुई थी। लेकिन निकाह से पहले खुशनूद ने यह बात छुपाई कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके 10 बच्चे हैं — पहली पत्नी से 6 बेटियाँ और 1 बेटा, जबकि साजिया से 3 बेटे। इस सच के उजागर होने के बाद से ही साजिया को ससुराल में तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा।
मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बेटी की पिटाई की और घर से निकाल दिया। 30 मार्च को खुशनूद उसे मायके से वापस ले गया, लेकिन अगले ही दिन फिर से मारपीट कर एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही साजिया की तलाश की जा रही थी और अंततः शुक्रवार को उसका शव गंगनहर से बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन