देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में भारत के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को प्रस्तुत करते हुए उत्तराखंड की लोक कलाकार ज्योति जोशी ने ऐपण की महत्ता एवं इसकी परंपरागत विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आने वाले स्थानीय लोगों द्वारा उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को अत्यंत सराहा गया। उल्लेखनीय है कि ज्योति ने उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति देकर इसकी सुंदरता को व्यापक रूप से स्थापित किया है।


More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार