थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के कोटडीप में गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्धटना के दौरान मृत सैनिक का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट कुलसारी में पिण्डर नदी के तट पर किया गया। गढ़वाल स्काउट जोशीमठ से 30 सैनिक उन्हें सैन्य वाहन से श्रद्धांजलि देने कुलसारी पहुंचे।
बता दे कि गुरूवार को कोटडीप- थराली मोटर मार्ग पर कोटडीप के समीप दीपक जोशी पुत्र केदार दत्त जोशी, निवासी- ग्राम नैल (कुलसारी), उम्र 29 वर्ष, और उनकी पत्नी मोनिका देवी उम्र 22 वर्ष की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें सैनिक दीपक जोशी की पत्नी घायल हो गई थी और हल्की-फुल्की चोट आई, लेकिन दीपक जोशी के सिर, पैर, पीठ में चोट लगी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। बाद में उनके शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शनिवार को सैन्य वाहन के माध्यम से उनके शव को उनके गांव नैल (कुलसारी) ले जाया गया, जहां परिजनों शिता अन्य लोगो ने उन्हें श्रंद्धांजलि दी। उसके बाद उनके पैतृक घाट पर सेना के जवानों की ओर से उन्हें सलामी दी गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा, तहसीलदार थराली अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक रोबिट सिद्धिकी आदि मौजूद थे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन