देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत हुईं राधा रतूड़ी को अब मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके साथ ही राधा रतूड़ी उत्तराखण्ड की पहली महिला मुख्य सूचना आयुक्त बन चुकी हैं। मुख्य सचिव के पद से 31 मार्च को सेवानिवृत होने वालीं राधा रतूड़ी को अब सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। राधा रतूड़ी 1992 बैच की आईएएस अफसर रही हैं और उत्तराखंड में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां को निभाया है। खास बात यह है कि राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी रही हैं और उन्हें 6-6 महीने के दो सेवा विस्तार भी इस पद पर मिले थे। हाल ही में 31 मार्च को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त पद की जिम्मेदारी मिलने के प्रयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों को सच साबित करते हुए उत्तराखण्ड शासन ने उनके मुख्य सूचना आयुक्त पद को लेकर आदेश जारी कर दिया है।


More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग