देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में चुन्नी से बागसैण तक अब साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है,पैराग्लाइडिंग सर्वे टीम के द्वारा पहले ट्रायल सफल रहा है,जिसके बाद क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की किरण जगी है,देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में पैराग्लाइडिंग सर्वे टीम का ट्रायल सफल रहा है, क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की शुरू होने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलने के भी अवसर बढ़ेंगे,वहीं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि यह एक हर्ष का विषय है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए पैराग्लाइडिंग शुरू की गई है, जल्द ही चंद्रबदनी के समीप भी पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाएगी जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी स्थानीय स्तर पर बढ़ने की उम्मीद है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन