चमोली : उत्तराखंड के चमोली ज़िले ज्योतिर्मठ में स्थित नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक सुनसान इलाके में खड़ी जली हुई कार के भीतर महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र के पास की है, जहां शनिवार देर रात करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ और पुलिस उपाधीक्षक समेत भारी पुलिस बल ने मौके को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और जांच हर एंगल से की जा रही है।
लोगों ने कार में देखे थे युवक-युवती
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह उस कार में एक युवक और एक युवती को घूमते हुए देखा गया था। कार कर्नाटक राज्य से पंजीकृत थी – मारुति रिट्ज (KA 01 AG 0590), जिसका मालिक संतोष कुमार सेनापति (बेंगलुरु) बताया जा रहा है।
युवक लापता
घटनास्थल पर महिला का जला हुआ शव कार के भीतर मिला है, जबकि साथ देखा गया युवक लापता है। इस रहस्यमयी गायब होने और जलते शव के चलते हत्या की आशंका गहराती जा रही है। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी है और उसके मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग