पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार स्थित क्षतिग्रस्त मालन पुल के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान पुल निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्य की गति तेज की जाए और शीघ्रता से पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की प्रत्येक प्रगति की जानकारी फोटोग्राफ सहित नियमित रूप से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मालन पुल का कार्य शीघ्र पूर्ण होना अत्यावश्यक है, जिससे लोगों को नदी पार करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन