टिहरी : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्क से संबंधित जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को हाईमास्क एवं स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु स्थलों का चयन कर प्रस्ताव बनाने को कहा। हाईमास्क एवं स्ट्रीट लाइट हेतु सभी संबंधित विभाग तकनीकी विशिष्टता, गुणवत्ता एवं मूल्य का ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी जगहों को भीड़-भाड़ अधिक हो, जंगली जानवरों का खतरा हो आदि अन्य स्थानों को प्राथमिकता पर चिन्ह्ति करें। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम, डीपीआरओ एम.एम. खान, सीएओ विजय देवराड़ी, उरेडा अधिकारी एस.एस. मेहर, एसडीएम संदीप कुमार आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन