चमोली : आगामी 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए सभी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को तय समय पर अपना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा से संबंधी निर्माण कार्य के 2 करोड़ से ज्यादा के प्रस्तावों की सूची 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने सभी पडावों पर सड़क, बिजली,पानी,शौचालयों और पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उरेडा विभाग को सोलर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 641 प्रस्ताव आए हैं। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन