कोटद्वार : श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज कोटद्वार में मंगलवार को बीएससी नर्सिंग के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओथ व लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन नर्सिंग विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, करूणा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की शुरूवात प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल सहित सभी नर्सिंग फैक्ल्टी द्वारा सेरेमोनियल लैंप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष श्वेता बिष्ट द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कॉलेज के प्राचार्य द्वारा अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा पौषटिक आहार पर आधारित एक भव्य नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। जिसने सभी दर्शनार्थीयों का मन मोह लिया। नाट्य प्रस्तुति में मेघा, कुमकुम, कल्पना, आदि छात्राओं ने अपना योगदान दिया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नर्सिंग की शपथ ली, जिसमें उन्होनें सेवा, ईमानदारी और करूणा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान की नर्सिंग फैक्ल्टी दिव्यांशी, शिवानी, आदित्य ने छात्रों को सम्बोधित किया । इस मौके पर प्रणव राज बमराड़ा, पूजा, अखिल, दिनेश, नीरज, अंकित आदि मौजूद रहे।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग