देहरादून : जिले के विकासनगर-चकराता मोटर मार्ग पर गुरुवार, 10 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हो गया। चापनू मोड़ के पास चलते यूटिलिटी लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक ड्राइवर और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को वाहन से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, लोडर वाहन में सहिया के दो दुकानदारों का परचून का सामान लोड था, जो विकासनगर से सहिया जा रहा था। आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर सहिया चौकी से पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और यातायात को सामान्य किया।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन